Advertisement

आरपीएफ टीम ने अंतर विभागीय फुटबॉल का खिताब किया अपने नाम

मंडल रेल प्रबंधक ने बधाई सभी टीमों के खिलाड़ियों का हौसला

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल क्रीड़ा संघ द्बारा सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे स्टेडियम मे चल रहे अंतर विभागीय फ़ुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीते 3 नवंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आरपीएफ एवं मैकेनिकल के बीच खेला गया, जिसमें आरपीएफ की टीम ने मैकेनिकल टीम को 1-0 से हराकर अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में आरपीएफ की टीम अपराजित रही।

आयोजन के मुख्य अतिथि सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों
के खिलाडियों का हौसला बढ़ाया तथा शुभकामनाएं दीं।
बताया जाता है कि खेल प्रारंभ होने से पहले सभी भाग लेने वाले टीमो के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

मंडल क्रीड़ा संघ सोनपुर को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा

इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा मंडल क्रीड़ा संघ सोनपुर को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी मनीष सौरभ, मंडल कीड़ा संघ सचिव राज कुमार सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल क्रीड़ा अधिकारी मनीष सौरभ के निर्देशन में संघ के कर्मचारियों एवं ग्राउंड स्टॉफ के मदद से प्रतियोगिता को सफल बनाया गया। सफल आयोजन के लिए मंडल क्रीड़ा अधिकारी द्वारा संघ के सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *