प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला डीएमएफटी फंड से जिला के हद में अंगवाली में महिलाओं के लिए बन रहे सीएफएल भवन को 4 नवंबर को होने जा रहे छत ढलाई कार्य को ग्रुप में जुड़ी महिलाओं ने रोक दिया है। कारण कि बालू की गुणवत्ता में कमी पाई गई।
बताया जाता है कि महिलाओं द्वारा छत ढलाई कार्य रोकने के बाद सूचना पाकर विभाग के कनीय अभियंता ज्ञानरंजन कार्यस्थल पहुंचे और अपने नेतृत्व में ढलाई करने की बात कही। पर दिन ढलने के कारण ढलाई कार्य नही हो सका।
कार्य रोकने में महिला ग्रुप की सोनाली देवी, शोभा देवी, कुंती देवी, कल्पना, पंचायत समिति सदस्या बोबी देवी आदि शामिल थी।

उक्त भवन निर्माण कार्य संवेदक कैलाशपति सिंह के अनुसार उन्हें आज काफी नुकसान हुआ है। अब ढलाई कार्य तीन दिन बाद होगा।मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य भोला राज, शिवकुमार चटर्जी, अमित मिश्रा, शशि ठाकुर, ग्रामीण गौतम पाल, पवन विश्वकर्मा, रोकी कमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply