Advertisement

भाजपा प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

नेताओं व् कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क का लिया संकल्प

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित रविन्द्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में बेरमो विधानसभा मुख्य चुनाव कार्यालय का 3 नवंबर को उद्घाटन किया गया।

बेरमो विधानसभा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सह झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमेन चन्द्र प्रजापति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेरमो मे विजयी पताका लहराएगी। कहा कि बेरमो विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि टोली बनाकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि बेरमो की विजय के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर प्रचार गाड़ी को भी रवाना किया गया।

मौके पर समाजसेवी दिनेश पांडेय, विक्रम पांडेय, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, सचिन मिश्रा, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश पांडेय, नवीन पांडेय, शनि सिंह, मूलचंद खुराना, मनोज रवानी, नवल किशोर सिंह, राधा देवी, रामू तांती, शंकर भदानी, अभिषेक सिंह, तरूण चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *