Advertisement

भाजपा अंगवाली मंडल की शक्ति केंद्रों में पॉकेट बैठक का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अंगवाली मंडल द्वारा लगातार पॉकेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 3 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के भाजपा अंगवाली मंडल की सभी दस शक्ति केंद्रों में पॉकेट मीटिंग आयोजित की गई।मंडल अंतर्गत वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता/प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मीटिंग आयोजित हुई।

बताया गया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में बेरमो के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय की जीत के लिए रणनीति बनाई गई। शक्ति केंद्र मायापुर में महामंत्री मनोज ठाकुर एवं धनेश्वर करमाली, चांपी में सूरजमल नायक एवं एस यादव, चलकरी उत्तरी में मुकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा एवं रंजीत नायक, खेतको में बरूण नायक एवं सुकनाथ मुर्मू, अंगवाली उत्तरी में मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, अंगवाली दक्षिणी में हिमाचल मिश्रा, जीतलाल सोरेन, पिछरी उत्तरी में देवीदास एवं देवीलाल मिश्रा, पिछरी दक्षिणी शक्ति केंद्र में अशोक मिश्रा, बजरंगी मिश्रा व बासुदेव महतो ने पॉकेट मीटिंग का नेतृत्व किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *