Advertisement

कायस्थ परिवार द्वारा स्टाफ क्लब में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कायस्थ परिवार द्वारा 3 नवंबर को बोकारो जिला के हद में स्टाफ रीक्रियेशन क्लब कथारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि कलम-दवात पूजा के नाम से प्रसिद्ध चित्रगुप्त पूजा को विधिवत तरीके से संपन्न कराने में यहां रघुनंदन झा का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर पंडित रघुनंदन झा ने बताया कि आज भाई दूज के दिन चित्रगुप्त भगवान की पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी कहलाते हैं। वे संसार के सभी जीवों के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं।

कहा कि ऐसी मान्यता है कि चित्रगुप्त भगवान की पूजा करने से आपके करियर और कारोबार में तरक्की होती है और कभी भी नरक की यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा में कथा करने का विशेष महत्व है।
चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ परिवार कथारा के उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस बार की पूजा में सिर्फ कायस्थ परिवार के सदस्यों को ही बुलाया गया था, जिसमें सिर्फ कथा एवं सामान्य रूप से नाश्ता पानी की व्यवस्था की गयी थी।

मौके पर कायस्थ परिवार कथारा के संजीत सहाय, उपेंद्र प्रसाद, पवन सिन्हा, दिनेश सिन्हा, रंजीत सिन्हा, नीरज सिन्हा,ओपी नारायण, संदीप, पप्पू लाला, संतोष सिन्हा, अजय सिन्हा सहित अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *