Advertisement

सीसीएल कर्मी के घर से चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात

चोरों के सामने बेरमो पुलिस बेबस

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने सीसीएल कर्मी करगली तीन नंबर तिरहुत नगर रहिवासी रतन कुमार झा के मकान को निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों अज्ञात चोरो ने सीसीएल कर्मी झा के घर में रखे लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि झा का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ है। घटना की जानकारी बेरमो थाना पुलिस को दे दी गई है।

बताते चले कि, बेरमो में इन दिनों चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है। सुनसान एवं ताला लगे घरों पर चोरों के गिरोहों की नजर अटकी है। कब, कहां और कैसे चोरी हो जाएगी, कहना मुश्किल है। इस मामले में बेरमो पुलिस पुरी तरह बेवस दिख रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *