Advertisement

दुर्गापुर रहिवासी अमरेश बनाये गये जेएलकेएम गोमियां विधानसभा उम्मीदवार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर रहिवासी एवं स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो गोमियां विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम के उम्मीदवार बनाये गए। अमरेश के गोमियां से उमीदवार बनने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक वोट अमरेश के प्रयास से अच्छा मत हासिल किया गया था। इनके मेहनत का रग इस चुनाव में मिलने की संभावना प्रबल है, जिसमें युवा वर्ग पीढ़ी उन्हें उमीदवार बनाए जाने पर हर तरफ़ खुशी का माहौल बना हुआ है। विशेष कर मुखिया समाज इनके उमीदवारी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि जिला मुखिया सघ के सचिव पद पर वे विराजमान हैं। संघ के जिला के अध्यक्ष पद इस पार्टी के रहने से चुनाव में इन्हें फायदा होने का अवसर मिल सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *