Advertisement

नींव फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता अमित

झूमर जैसे लोकनृत्य के आयोजन से बढ़ेगा झारखंड का सम्मान-कुमार अमित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फार्म में बीते 6 अक्टूबर की रात्रि नींव फ़ाउंडेशन द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रातभर चला। इस कार्यक्रम को भाजपा नेता कुमार अमित, कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह, जवाहर महथा, प्रगति शंकर सहित अनेक गणमान्य ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कुमार अमित ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि देश के पश्चिमी हिस्सा गुजरात के डांडिया नृत्य का आयोजन के माध्यम से सम्मान झारखंड में बढ़ रहा है, इससे देश की एकता-अखंडता और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड का लोकप्रिय झूमर जैसे लोकनृत्य का आयोजन भी देश के दूसरे हिस्से में हो तो इससे झारखंड के सम्मान बढ़ने के साथ-साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भाव यहाँ नागरिकों में और दृढ़ होगा।

इसके लिए पहले हम झारखंड वासियों को झूमर, छऊ जैसे लोकनृत्य का आयोजन अपने राज्य मे व्यापक स्तर पर करना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं अपनी संस्कृति का सम्मान करेंगे, तभी देश के अन्य हिस्सों के रहिवासी हमारे संस्कृति का सम्मान करेगें। भाजपा नेता कुमार अमित ने आयोजन समिति के बोकारो में डांडिया नृत्य का आयोजन हिन्दी गानों के साथ-साथ खोरठा, नागपुरी, भोजपुरी आदि गानों पर भी कराने का सुझाव दिया। अन्य उपस्थित गणमान्य जनों ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए इस आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में स्वैगी सिंह राजपूत, अर्चना गोस्वामी, दीपक राणा, सागर गोस्वामी, विधान दत्ता, डीजे नितेश जैसे बाहर से आए कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को अपने गानों तथा उत्कृष्ट नृत्य पर झूमाया। इस अवसर पर आयोजक सोनी शर्मा, मनीष शर्मा, अभि विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, सागर पासवान, कनक बादशाह, लाल बाबू, चंद्रप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, पियूष पल्लव, दीपक, राहुल श्रीवास्तव सहित हज़ारों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *