Advertisement

हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यालय में फटाखा जलाकर मनाया हर्ष

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हरियाणा में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने जमकर खुशी का इजहार किया।

जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर की संध्या बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में पाटाखा फोड़ कर एवं एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली और दीवाली एक साथ मनाया गया। साथ ही एक दुसरे को लड्डू खिलाकर तथा हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है का नारा लगा कर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव ने हरियाणा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। कहा कि बहुसंख्यक समाज को तोड़ने का कांग्रेस की तमाम साजिश को हरियाणा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी मेहनत से विफल कर दिया है। आज भी देश की आम जनता को विश्वास है कि, मोदी के नेतृत्व में ही देश समृद्ध और शक्तिशाली हो सकता है। हरियाणा के परिणाम को भाजपा झारखंड में भी दुहरायेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, श्रवण सिंह, मोती लाल महतो, विश्वनाथ यादव, गिरिजा देवी, सीमा देवी, समीर गिरी, मिथलेश शर्मा, राजेश साव, राम पुकार राम, राजेश रजक, विदेश निषाद, यमुना महतो, शिवनाथ प्रसाद, रमेश सिंह, नरेश गुप्ता, सुंदर ठाकुर सहित दर्जनों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *