Advertisement

अरजुआ कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी तुरंत हो-महमूद

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना अंतर्गत अरजुआ रहिवासी की 8 वर्षीय पुत्री का बलात्कारोंपरांत हत्या की घटना के अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी मी मांग भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद ने की है।

पेटरवार थाना कांड क्रमांक 74/24 के संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य इफ्तेखार महमूद तथा पार्टी के बोकारो जिला सचिव पंचानन महतो ने 8 अक्टूबर को कहा कि भाजपा शासित राज्यों में शासक दल द्वारा बलात्कारियों को बचाव करने की चर्चा होते रहती है। किंतु गैर भाजपा शासित झारखंड में बलात्कारियों को संरक्षण देने का मामला प्रकाश में आया है।

भाकपा नेता महमूद ने कहा कि बीते 4 मई की रात में नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर पोस्को एक्ट के अंतर्गत पेटरवार थाना में मामला दर्ज है। प्रावधान के अनुसार नामित अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी होनी है, किंतु घटना के पांच माह बीत चुके हैं, फिर भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। कहा कि भरोसेमंद जानकारी के अनुसार राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण हिरासत में लिए गए नामित अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत से छोड़ दिया।

महमूद ने कहा कि ऐसा कई मामले हैं जिसमें सत्ताधारी दल के एक पूर्व विधायक द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने की चर्चा होती है। झारखंड आंदोलनकारी महमूद एवं पार्टी के जिला सचिव महतो ने उपर्युक्त बलात्कारोंपरांत हत्या के नामित अभियुक्तों के विरुद्ध तुरन्त आवश्यक कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *