Advertisement

पीड़िता व् परिजनों को न्याय मिले, बढ़ते अपराधों पर लगे रोक-वंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में उजियारपुर में घटित सामूहिक दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर तमाम दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने की है।

ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 8 अक्टूबर को कहा कि बीते 7 अक्टूबर को उजियारपुर में दुर्गा मंदिर से संध्या आरती कर लौट रही नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिली है, लेकिन मामले को दुष्कर्म तक समेटा जा रहा है। रसुखदार आरोपियों द्वारा परिजनों को धमकी भी दिए जाने की जानकारी मिल रही है, जो जांच का विषय है।

ऐपवा सह भाकपा माले नेत्री ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर तमाम दोषियों पर कार्रवाई, पीड़िता एवं परिजनों को न्याय नहीं दिया जाता है तो ऐपवा आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *