Advertisement

केंद्रीय अस्पताल के नए सीएमओ का कौटिल्य महापरिवार ने किया स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में कौटिल्य महापरिवार की बीते 7 अक्टूबर को बैठक की गयी। अध्यक्षता अजय कुमार झा ने की।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा की गयी। इसके पश्चात केंद्रीय अस्पताल ढोरी में डॉक्टर आर एन झा को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व संभालने पर साधुवाद दी गई। साथ हीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर कौटिल्य महापरिवार के सचिव ब्रृज बिहारी पांडेय ने कहा की डॉ झा के नेतृत्व में चिकित्सालय और उन्नति करें, यही मंगलकामना है। सभी ने डॉ झा को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

सीएमओ डॉ झा को शुभकामना देनेवालों में देवतानंद दूबे, रामनरेश द्विवेदी, अनिल चंद्र झा, बसंत कुमार पाठक, शंभू दुबे, रितेश तिवारी, संजय पांडेय, रमेश मिश्रा, पीके झा, मुकेश मिश्रा, पिंटू कुमार, ए के सिन्हा, ललन बाउरी, भुवन जी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *