अमरेश कुमार महतो उर्फ अमर लाल के नेतृत्व में जेबीकेएसएस मजबूत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) गोमियां विधानसभा प्रभारी अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल के नेतृत्व में लोक सभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया गया। अमरलाल द्वारा मेहनत कर अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मत हासिल किया गया था।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद ही उन्होंने गोमियां विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनकर जेबीकेएसएस संगठन को इतना मजबूत कर दिया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र में पहला स्थान लोकसभा चुनाव में मिला। बताया जाता है कि अमरलाल की पहचान जयराम महतो से पहले क्षेत्र में बना हुआ था।

गोमियां विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई जगह नहीं है जहां उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत नहीं हुआ हो। पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के ये शुभचिंतक माने जाते हैं। कई चुनाव का अनुभव प्राप्त है और विधानसभा चुनाव हो चाहे लोकसभा चुनाव उनकी भूमिका हमेशा शानदार रहा है। संगठन कैसे मजबूत किया जाए यह उन्हें पूरी तरह से मालूम है।

अमरलाल को हाल में बोकारो जिलाध्यक्ष पद मिलने के बाद जेबीकेएसएस गोमियां विधानसभा क्षेत्र में मजबूत हुआ है।युवा वर्ग अमरेश के प्रति हमेशा आगे रहते हैं। अब विधानसभा चुनाव भी नजदीक है। यदि जेबीकेएसएस का संगठन चलाने वाले को प्राथमिकता दिया गया तो गोमियां विधानसभा का तकदीर बदलने सक्षम रहेगा अमरेश कुमार महतो।

 

 31 total views,  31 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *