चंद्रपुरा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं है-चांदनी प्रवीण

सभी पंचायतों को समान रूप से फंड आवंटित किया जायेगा-प्रखंड प्रमुख

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख कार्यालय में प्रमुख चांदनी प्रवीण, उप प्रमुख रिंकी कुमारी समेत प्रखंड के सभी 25 पंचायत समिति सदस्यों ने 28 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चंद्रपुरा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार संबंधी लगाया गया आरोप को बेबुनियाद बताया है।

प्रमुख कार्यालय चंद्रपुरा में प्रमुख चांदनी प्रवीण ने कहा कि उनके प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं है। प्रमुख परवीन ने कहा कि पूर्व प्रमुख सह रंगामटी पूर्वी पंसस अनिता गुप्ता ने अपने ढेड़ वर्ष के कार्यकाल में 15वें वित्त आयोग योजना से सबसे अधिक राशि अपने पंचायत में खर्च किया है, जिसमें अनटाइड मद में लगभग 14 लाख तथा टाइड मद में लगभग ढाई लाख रुपये अपने पंचायत रंगामटी पूर्वी में खर्च किया है, जबकि अन्य पंचायतो को महज तीन से चार लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

अब पुनः फिर से अपने पंचायत में अनटाइड मद में ही केवल अधिक से अधिक राशि दिए जाने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों पर दबाब बना रही है। इसे पंसस बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रखंड के सभी पंचायतों को समान रूप से फंड आवंटित किया जायेगा।

प्रमुख ने कहा कि उनके पंचायत में अनटाइड मद में दो योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी, लेकिन उन्होंने चार योजनाओं को अनटाइड मद में ही दिए जाने की मांग नाजिर से की थी। जबकि सरकारी नियम अनुसार टाइड व अनटाइड दोनों मद में समान रूप से राशि खर्च की जानी है।

प्रमुख ने कहा कि चंद्रपुरा प्रखंड के नाजिर मनोज कुमार रजक पर भ्रष्टाचार का जो आरोप पंसस द्वारा लगाया जा रहा है, वह उनके पांच साल के कार्यकाल में भी नाजिर के पद पर सेवा दे चुके है, तब भ्रष्टाचारी नहीं हुए। उनके प्रमुख से हटते ही वह भ्रष्टाचारी कैसे हो गए? उन्होंने कहा कि प्रखंड का विकास प्रभावित न हो इसके लिए और कुछ समय तक के लिए नाजिर के विरमित होने पर रोक लगाया जाए।

मौके पर प्रमुख के पति मो. सनाउल्लाह, पंसस राजेन्द्र महतो, कुलदीप महतो, चंद्रदेव तुरी, प्रमोद महतो, अनिता कुमारी, तनुजा कुमारी, धनपाल, मंजू देवी, लता कुमारी, चंदन बाउरी, जाबिर हुसैन, मंटू महतो, सदानंद महतो, सरिता वर्णवाल, धीरेन हजाम, छोटू मांझी, वीणा गिरि के अलावे पंसस पति सुरेश महतो, करम महतो, रंजीत महतो समेत 25 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

 25 total views,  25 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *