मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर ने वीडियो शेयर कर वापसी की लगाई गुहार

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के 70 मजदूरों का विदेश में फंसने का मामला प्रकाश में आया है। प्रवासी मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश भेज कर वतन वापसी की गुहार लगायी है।

जानकारी के अनुसार विदेश में मजदूरों के फंसे होने का मामला एक बार फिर मलेशिया से सामने आया है। इस बार झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं। वीडिओ संदेश के अनुसार पिछले चार माह से फंसे मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने की बात शेयर किया गया है। मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

वेवस मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुःख बयां की है। साथ हीं भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने बकाया वेतन का भुगतान की मांग की है। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मजदूरों की मदद की अपील की है।

उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी के कारण झारखंड में हर दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। रहिवासी रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं। वहां उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बड़ी मुश्किल से मजदूर अपने वतन लौट पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि झारखंड के 70 मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं। ये मजदूर गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड से कैलाश कुमार महतो, नागेश्वर महतो, कृष्ण देव महतो, रामचन्द्र तुरी, महेश महतो, चिन्तामणी, हजारीबाग जिले से रोहित महतो, विनोद महतो, नागेश्वर महतो, सुखदेव महतो, दिनेश्वर महतो, दशरथ महतो, उमेश महतो, बोकारो से विरेन्द्र महतो, रामू महतो, महावीर तुरी, दीपक कुमार, योगेन्द्र यादव सहित 70 मजदुर है।

 55 total views,  4 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *