भाजपा के झांसे में आदिवासी मूलवासी नहीं आनेवाली है-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भाजपा चाहे कितनों ही परिवर्तन यात्रा करे, उनके झांसे में अब झारखंड के दलित, आदिवासी, मूलवासी झारखंडी समाज नहीं आनेवाली है।

उपरोक्त का बातें 20 सितंबर को आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कही। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने पर अपनी प्रतिक्रिया में उक्त बातें कही।

नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 17 वर्ष के कार्यकाल को झारखंड के दलित, आदिवासी, मूलवासी झारखंडी समाज ने देखा है। उनके चाल चरित्र को समझा है। भाजपा अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। अब झारखंडी समाज उनके झांसे मे नही आनेवाली है, चाहे लाख परिवर्तन यात्रा कर ले। अब झारखंड की सत्ता मिलने वाली नही है।

नायक ने कहा कि भाजपा सत्ता मे आने के लिए अपने जनसंघ काल से पार्टी मे रह कर कार्य करने वाले नेताओ को दरकिनार कर दुसरे पार्टी से आये बोरो नेताओ को तरजीह देने का कार्य रही है, जिससे भाजपा के अंदर ही खेमेबाजी और गुटबाजी शुरू हो गई है।

कहा कि एक तरफ पुराने वैसे भाजपा के नेता है जो पार्टी के लिए समर्पित भाव से जुड़े हूए है, दुसरी ओर झाविमो, जेएमएम, कांग्रेस से आये भाजपा के नेता है जो भाजपा को हाइजैक कर लिये है। इससे पार्टी के अंदर जबरदस्त खिचतान चल रही है। जिसका खामियाजा भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव मे भीतरघात से भुगतना पड़ेगा।

नायक ने कहा कि भाजपा मूल्यों, सुचिता, साफ सुथरी और नैतिकता, भ्रष्टाचार मुक्त राजनिति की बात करती है, मगर आज सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी बनी हुई है। आज विभिन्न पार्टीयो के भ्रष्ट और दागी नेताओ का जमावड़ा भाजपा मे होता जा रहा है। कहा कि दुसरे पार्टी मे यही नेता भ्रष्ट रहते है और जैसे ही भाजपा ज्वाइन करते है वे हरिश्चन्द्र की तरह पाक साफ हो जाते है।

उन्होंने वैसे नेताओ का उदाहरण देते हुए कहा कि असम के आयातित मुख्यमंत्री हिमांता विसवा सरमा, शारदा नारदा चिट फंड में मुख्य आरोपी रहे बंगाल के सुभेंदु अधिकारी, हाउसिंग फाइनेंस घोटाले में प्रमुख रहे महाराष्ट्र के नारायण राणे, अशोक चह्वान, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सिंचाई घोटाला, प्रफुल्ल पटेल एयरलाइंस घोटाला, आदि।

बेलगाम आतंकी भाषा का परिचायक केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, ज्योतिराव सिंधिया, प्रवेश वर्मा, अनुराग ठाकुर सहित सैकड़ों दागदार अपराधी नेताओं को भाजपा में शामिल कर वाशिंग मशीन में साफ कर हरिशचंद्र बनाने का ढोंग रच रही है, जिसे देश की जनता देख रही है। भाजपा के मंसूबो को जान रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विश्वसनीयता अब समाप्त हो चुकी है। अब झारखंडी जनता इनसे दूरी बना ली है। अब भाजपा कितना ही नाटक कर ले, झारखंड की सत्ता उन्हे नहीं मिलने वाली है।

 51 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *