कहानिका द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़ा पर ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर 15 सितंबर को कहानिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन भारतीय समयानुसार संध्या छह बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक चला। जिसमें देस विदेश के दर्जनों कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत की।

जानकारी के अनुसार कहानिका के अंतर्राष्ट्रीय इकाई दुबई द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मंच संचालन अंतर्राष्ट्रीय संयोजक जय कृष्ण मिश्रा ने दुबई से किया। आयोजन गुगल मिट पर किया गया।

सभी प्रतिभागी कवियों को सम्मान पत्र अंतरराष्ट्रीय इकाई दुबई द्वारा दिया जाएगा। कवि सम्मेलन में हिंदी और अन्य स्वेक्षानुसार भाषा रखा गया था। उक्त आयोजन में कुल 22 कवियों और कवियित्रियों ने भाग लिया।

आयोजन में मुख्य अतिथि एसएचओ दिल्ली पुलिस राम मनोहर मिश्रा, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट करनाल मनोहर ठाकुर, और शैलजा रोला तथा सभाध्यक्ष डॉ मुक्ता ने भाग लिया। जबकि कार्यक्रम का संयोजन कहानिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने किया।

इस अवसर पर डॉ सत्येन्द्र शर्मा पालमपुर (हिमाचल प्रदेश), डॉ विभा तिवारी जौनपुर (उत्तर प्रदेश), मधुमिता साहा राँची (झारखंड), सुमिता सिन्हा राँची (झारखंड) सत्येंद्र नाथ गुप्ता आबू धाबी, पुष्पा पांडेय राँची (झारखंड), डॉ निराला पाठक रांची, प्रीतम कुमार झा महुआ (वैशाली) बिहार, स्नेहा बर्नवाल, चंद्रपुरा (बोकारो) झारखंड, टी.डी. नायक, बेरमो बोकारो (झारखंड), टी. सी. महतो नावाडीह बोकारो (झारखंड), सुनिल कुमार सिंह ‘ज्वलंत’ बेरमो बोकारो (झारखंड), डॉ भावना अम्बष्ठ राँची, कल्पना झा बेरमो बोकारो, ममता झा डाल्टेनगंज, आदि।

गीता कुमारी गुस्ताख़ बोकारो, पुष्पलता शर्मा एमपी, शशि जैसवार ग्वालियर एमपी, रजनी कटारे हेम एमपी, बिंदु श्रीवास्तव पटना बिहार, अंजुला श्रीवास्तव पटना बिहार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी सह राज्य प्रभारी यूपी और विभा तिवारी जौनपुर यूपी द्वारा ऑनलाइन काव्य पाठ किया गया।

मौके पर अंतराष्ट्रीय संयोजक दुबई द्वारा सरस्वती वंदना, मधुमिता साहा गणेश वंदना, पुष्पा पांडे, देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत प्रीतम कुमार झा, स्वागत भाषण श्याम कुंवर भारती और धन्यवाद ज्ञापन संपादक रजनी प्रभा ने किया। उक्त आयोजन में तीन सर्वश्रेष्ठ कवियों को विशेष सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा प्रधान संपादक द्वारा किया गया।

 55 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *