डीएवी स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट ने लगाई पदकों की झड़ी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। डीएवी स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता का आयोजन राँची एवं धनवाद के विभिन्न विद्यालयों में बीते 23 से 31 जुलाई के मध्य तरह-तरह के खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें झारखंड के 81 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमे तैराकी अंडर 14 वर्ग में अनीश कुमार, नवीन यादव, कृष्णा सोरेन, राहुल यादव को रजत पदक, तैराकी अंडर 17 वर्ग में विवेक कुमार, सुमित यादव, सुजीत कुमार नायक को स्वर्ण पदक एवं तैराकी अंडर 19 वर्ग में बब्लू यादव, दिलीप यादव, नितेश यादव एवं अस्मित कुमार को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

इस क्रम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राहुल यादव, लिलेश जैन, आदर्श कुमार ने स्वर्ण पदक, मनीष कुमार, शाश्वत पार्थ, हर्षित दास एवं पुष्पांजलि कुमारी ने रजत पदक एवं रिया कुमारी, विवेक कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूडो में डेविड सोरेन को स्वर्ण पदक मिला। वहीं कराटे में भावना भारती, अंजनी कुमारी को रजत पदक तथा मनीष कुमार ने कांस्य पदक मिला।

दौड़ प्रतियोगिता में साकिब अंसारी को कांस्य पदक मिला, तो वही कबड्डी टीम रजत पदक प्राप्त कर उप विजेता रही। इसमें कुनाल यादव (कप्तान), सोनू यादव, सुजल शर्मा, बंटी कुमार, आयुष कुमार, अमर कुमार, अनीश कुमार, नवीन यादव एवं समीर हैम्ब्रम शामिल थे।

इस प्रकार स्टेट लेबल प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट के 59 प्रतिभागियों में कुल 35 पदक मिला, जिनमें 11 स्वर्ण, 20 रजत एवं 4 कांस्य शामिल है। गौरतलब है कि, इसमें से 29 प्रतिभागियों ने डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिता में अपना स्थान बना लिया है। साथ ही कबड्डी टीम के चार खिलाड़ियों का नाम झारखंड की कबड्डी टीम के लिए चयनित हुआ है।

इन समस्त प्रतिभागियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों पर डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए 4 सितंबर को उन्हें पुरस्कृत किया एवं नेशनल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ हीं इन खेल प्रतियोगिता में बच्चों के शानदार प्रदर्शन के लिए खेल शिक्षक सूरज कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 77 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *