पुलिस द्वारा बालिका उच्च विद्यालय में अपराध व् साइबर क्राइम जागरूकता अभियान

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 2 सितंबर को पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के नावाडीह में अपराध व् साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान के क्रम में नावाडीह थाना क्षेत्र के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय नावाडीह में पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल नवल किशोर सिंह एवं नावाडीह थाना प्रभारी रवि कुमार द्वारा छात्रों को कानून की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर उपरोक्त विद्यालय के सभी छात्राओं के बीच स्थानीय स्तर पर सामाजिक कुरूतियों यथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम का दृढ़तापूर्वक अनुपालन, नशापान, बाल विवाह, डायन प्रथा, छेड़खानी, महिलाओं से संबंधित अपराध एवं साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दिया गया।

संबोधन के क्रम में डायल 112 एवं डायल 1930 के महत्व को भी समझाया गया। साथ हीं यातायात नियम उलंघन संबंधित वैधानिक प्रावधानों को बताया गया। छात्राओं को विद्यालय जाने वाले मार्ग में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में चर्चा की गयी तथा ऐसे मामलों में अविलंब स्थानीय थाना को सूचित करने का सुझव दिया गया।

स्कूल के शिक्षकों से भी विद्यालय में क़ानून से जुड़ी विधि-व्यवस्था या अन्य कोई संबंधित जानकारी होने पर शीघ्र सूचित करने का अनुरोध किया गया। यहां छात्रों के साथ जरूरी अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर भी चर्चा की गई।

 62 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *