फुसरो मे आज से दो दिवसीय प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव व् प्रश्न मंच

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में आयोजित प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने को लेकर बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विधा मंदिर फुसरो मे 30 अगस्त को प्रेस वार्ता किया गया।

जानकारी देते हुए धनबाद विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय तथा विद्यालय के सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां कुल आठ प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता दो खंडो में बांटी गयी है। पहला खंड है संस्कृति महोत्सव।

इसमें भारतीय संस्कृति से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी छात्र- छात्रा प्रश्न मंच के माध्यम से सीखेंगे और एक दूसरे को देंगे। दूसरी प्रतियोगिता कथा कथन प्रतियोगिता है। इसमें जो अपने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र- छात्रा है उनके बीच में स्टोरी टेलिंग ऐसी एक विधा है जो बच्चों को इस विधा की जानकारी देंगे।

बताया गया कि इसी प्रकार आशु वचन प्रतियोगिता, जिसमें बच्चे तुरंत बहुत ही कम समय में किसी भी विषय पर बोलने के लिए तैयार रहना हैं उन्हें विषय दिया जाता है और छात्र- छात्रा 7 से 8 मिनट में उस विषय को रखते हैं। चौथे प्रतियोगिता मूर्ति कला प्रतियोगिता है। कहा कि अपने सनातन संस्कृति में हम सभी मूर्ति पूजा करते हैं।

यह विश्व का इकलौता ऐसा धर्म है, जहां मूर्ति पूजा मूर्ति बनाकर हम सभी पूजा दर्शन करते हैं। यह संस्कृति यहां से निकलकर समाज तथा विश्व में जाए। इस दृष्टिकोण से मूर्ति कला के प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। कहा गया कि स्किल डेवलपमेंट के लिए भी यह प्रतियोगिता आवश्यक है।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि आचार्य और शिक्षकों के लिए भी यहां प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। इसके लिए आचार्य पत्र वाचन, इस विषय के आचार्य के बीच में प्रतियोगिता है। लोक नृत्य झारखंड के विभिन्न प्रकार के जो लोक नृत्य हैं उनका प्रदर्शन का भी कार्यक्रम है।

दूसरी प्रतियोगिता कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में होगी। वहां विज्ञान की प्रश्न मंच प्रतियोगिता होगी। दोनों स्थानों पर लगभग साढे चार सौ और साढे चार सौ प्रतिभागी लगभग 900 प्रतिभागी और उनके आचार्य लगभग 1000 के पूर्ण संख्या दोनों विद्यालयों में शामिल रहेंगे।

बताया गया कि 31 अगस्त को अनपति देवी सरस्वती शिशु विधा मंदिर फुसरो का अवध बैंक्वेट हॉल में उद्घाटन लगभग 2.30 बजे एवं कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढाेरी का उद्घाटन संध्या 5 बजे होना है। इसके पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ की जायगी जो एक सितंबर को दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि पूरे झारखंड से चयनित बच्चे यहां आ रहे हैं। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से प्रारंभ हुई थी। संकुल स्तर पर संपन्न हुई। वहां से जो बच्चे चयनित होकर विभाग स्तर के प्रतियोगिता में भाग लिए तथा विभाग स्तर से चयनित हुए हैं। अभी चौथे (प्रांतीय) स्तर के प्रतियोगिता है। प्रांत स्तर की प्रतियोगिता यहां से जिनका चयन होगा वह क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए सीतामढ़ी जाएंगे। वहां से अंतिम प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर होनी है।

मौके पर विद्यालय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, सह सचिव दीपा कुमारी, कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज पांडेय, मकोली विद्यालय के अखिलेश सिंह, तुपकाडीह विद्यालय के गणेश पाल, जमशेदपुर के अभिलाष गिरी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

 57 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *