निर्मल महाराज/बोकारो (झारखंड)। बोकारो जिला के हद में चास थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम को 58वां ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट साइंटिफिक एड टू इन्वेस्टिगेशन (एआईपीडीएम) के फिंगर प्रिंट सब्जेक्ट में वर्ष 2015 में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।
गोल्ड मेडल मिलने से थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने अपने गृह जिला गिरिडीह सहित पूरे झारखंड राज्य का नाम रौशन किया था। उक्त प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च 2015 तक विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमे पुरे देश के सभी राज्यों के पारामिलिट्री फोर्स शामिल थे।
इस प्रतियोगिता में खुर्शीद आलम टॉप किए थे। पंजाब पुलिस एकेडमी में इनको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। इसी के आधार पर इनको पुलिस प्रशासन द्वारा वर्ष 2015 में इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई थी।
खुर्शीद आलम को गोल्ड मेडल मिलने से पूरे देश में झारखंड पुलिस का नाम रौशन हुआ था। बताते चले कि आलम वर्तमान में चास थाना में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित हैं। अपने ईमानदार कार्य तथा मेहनतकश होने के चलते हमेशा चर्चा में रहते है। ईमानदारी ही इनकी पहचान है। इस कारण ही आम जनता का स्नेह और प्यार मिलता इन्हें रहता है।
90 total views, 1 views today