श्रीलंका भागने की योजना बना रहे साइबर अपराधी पहुंचा सलाखों के पीछे

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। श्रीलंका भागने के क्रम में साइबर अपराधी धनबाद जिला के हद में झरिया रहिवासी मो. समीर अंसारी को एक अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट धनबाद ने पकड़ कर रांची भेज दिया। पकड़े गये साइबर अपराध के आरोपी पर झारखंड की राजधानी रांची में बीते माह 25 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरपीएफ ने धनबाद रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

बताया जाता है कि, साइबर सेल रांची के पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) नेहा वाला द्वारा मोबाइल के माध्यम से एक अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट धनबाद प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार को सूचना दिया गया कि आरोपी 22 वर्षीय मो. समीर अंसारी शक्तिपूंज एक्सप्रेस या शताब्दी एक्सप्रेस से धनबाद से हावड़ा जाने वाला है। उक्त अपराधी का पहचान हेतु फोटोग्राफ भी भेजा गया।

उक्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट धनबाद के अधिकारी व जवान सादे लिवास में धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-7 एवं 8 का घेराबंदी कर चेकिंग किया गया। इस दौरान डीएसपी द्वारा उक्त अपराधी का लोकेशन भी भेजा गया। उक्त अपराधी का लोकेशन धनबाद स्टेशन के आस-पास बताया जा रहा था। लिहाज़ा अधिकारी व जवान को सतर्क किया गया।

बताया जाता है कि शक्तिपूंज एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन आगमन से लगभग 4 मिनट पूर्व समय क़रीब 19:30 बजे चेकिंग के दौरान कालका छोर ब्रिज के पास फोटोग्राफ के आधार पर एक युवक को डिटेन किया गया। पूछने पर उसने अपना नाम मो. समीर अंसारी, उम्र-22 वर्ष, पिता का नाम नियाज़ अंसारी तथा पता एना इस्लामपुर रोड पार केजीएन के सामने थाना झरिया बताया।

डीएसपी द्वारा भेजे गये फोटोग्राफ से डिटेन किए गए युवक का पहचान किया गया। तत्पश्चात उसे रेसुब पोस्ट धनबाद लाया गया। जिसे अर्ध रात्रि साइबर क्राइम पुलिस थाना रांची के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार राय साथ अधिकारी व स्टाफ पोस्ट पर उपस्थित हुए।

पुलिस निरीक्षक राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध साइबर क्राइम पुलिस थाना रांची में बीते माह 25 जुलाई को कांड क्रमांक 179/24, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61 तथा आईटी एक्ट 66(B), 66(C), 66(1) के तहत दर्ज है।
अग्रिम कारवाई हेतु रेसुब पोस्ट धनबाद द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना रांची के पुलिस निरीक्षक राय को उपरोक्त साइबर अपराधी को सुपूर्द किया गया।

मौके की कार्रवाई करने के पश्चात साइबर क्राइम पुलिस थाना रांची द्वारा अग्रिम कानूनी कारवाई हेतु अभियुक्त मो. समीर अंसारी को अपने साथ रांची ले गए। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में साइबर अपराधी ने बताया कि वह फ्लाइट से कोलकाता से चेन्नई तथा चेन्नई से कोलंबो (श्रीलंका) भागने वाला था।

 84 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *