हड़ताली कर्मियों की जायज़ मांगों को पुरा करे राज्य सरकार-कुमार अमित

भाजपा नेता कुमार अमित ने मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को दिया समर्थन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के समाहरणालय कर्मियों एवं मनरेगा कर्मियों के राज्य व्यापी हड़ताल को लेकर किए जा रहे धरना में शामिल होकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है।

भाजपा नेता कुमार अमित ने 31 जुलाई को बोकारो समाहरणालय के समीप विगत दस दिनों से धरना पर बैठे कर्मचारियों से मिलकर उनकी मांगो को सुना एवं राज्य सरकार से इन जायज़ मांगो को अविलम्ब पुरा कर हड़ताल समाप्त कराने की माँग की।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित ने कहा कि जिन सरकारी कर्मचारियों को अपने दफ़्तर में बैठ कर काम करना था, वो राज्य सरकार की अनदेखी से मज़बूर होकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण पुरा समाहरणालय ख़ाली पड़ा है।

इसका ख़ामियाज़ा जनता को भुगतना पर रहा है। कहा कि झारखंड के सभी ज़िला में जहां एक ओर समाहराणालय कर्मचारी सभी ज़िला मुख्यालय के समक्ष विगत दस दिनों से अपनी जायज़ माँगो को लेकर धरना पर बैठे हैं,वहीं दूसरी ओर संविदा पर नियुक्त मनरेगा कर्मी भी अपने न्यूनतम आवश्यकताओं एवं समाजिक सुरक्षा को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

भाजपा नेता ने कहा कि बीते सत्रह वर्षों से काम करने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा न तो इनका स्थायीकरण किया जा रहा है और न हीं पीएफ और किसी प्रकार की स्वास्थ्य बीमा, अनुकम्पा नियुक्ति जैसे सामाजिक सुरक्षा का लाभ हीं दिया जा रहा है।

राज्य की सरकार भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लिप्त इन माँगों से बेख़बर होकर कान में तेल डाले सो रही है। जबकि इसी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन अनुबंध कर्मियों को स्थायीकरण करने का वादा किया था। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

इस अवसर पर झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ बोकारो इकाई के हिमांशु, संजय गोराई, विभांशु, सुनील पॉल, मो. नियाज़, ओम प्रकाश सिंह, मनरेगा कर्मचारी संघ के कनीय अभियंता अनुरंजन, अभय कुमार, कौशिक कात्यान, अशोक सिंह चौधरी, सहायक अभियंता जय कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रमोद शर्मा, आदि।

राकेश कुमार, प्रमोद ठाकुर, लेखा सहायक प्रकाश मंडल, विश्वजीत प्रकाश, मोहन महतो, ग्राम रोजगार सेवक अशोक महतो, तपन कुंभकार, काशी नाथ सिंह, संजय सिंह चौधरी, अजय, तरुण, कृष्ण बिहारी, अशोक दास व् विभिन्न प्रखंडों से आए मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

 85 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *