चंदनकियारी में झारखंड सरकार पर जमकर बरसे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी में 28 जुलाई को आजसू पार्टी द्वारा चूल्हा प्रमुख सभा का आयोजन किया गया। चूल्हा प्रमुख सभा में मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शिरकत की।

ज्ञात हो कि, झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय पार्टी और गठबंधन अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारी में लग गए है। आजसू पार्टी भी चूल्हा प्रमुख के जरिए संगठन को सशक्त बनाने में लगी है।

इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी में 28 जुलाई को आजसू का चूल्हा प्रमुख सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। चूल्हा प्रमुख सभा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो झारखंड सरकार पर जमकर बरसे।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव बस कुछ ही दिन बचा हुआ है। ऐसे में झारखंड सरकार में शामिल जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी द्वारा वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए वायदों को अबतक पूरा किया गया है।

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि अब जब चुनाव सर पर है, तो राज्य सरकार महिलाओं को एक हजार रुपया चूल्हा खर्चा के रूप में देने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जो चुनाव जीतने के बाद करना चाहिए वह अभी पुरा करने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि यह चूल्हा खर्चा नहीं, बल्कि चुनाव खर्चा है।

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा की आजकल एक प्रचलन चला हुआ है। सभा को पूर्व विधायक उमाकांत रजक सहित दर्जनों आजसू नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में आजसू समर्थक रहिवासी उपस्थित थे।

 71 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *