Advertisement

नव निर्वाचित सांसद का गुवा में आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सिंहभूम की नव निर्वाचित सांसद जोबा माझी का जिला के हद में गुवा में 7 जुलाई को भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से होते हुए सांसद जोबा माझी के गुवा पहुँचने पर भव्य रूप से उनके सहालकर मो. तबारक की अध्यक्षता में पूरे गाजे-बाजे, अतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाली गई। रात्रि ग्यारह बजे मो. तबारक की अध्यक्षता एवं लक्ष्मी सुरेन की अगुआई में कार्यकर्ताओं के साथ गुवा के राम मंदिर में जाकर
सांसद ने भगवान राम का आर्शीवाद ली।

आभार यात्रा सह अभिनंदन समारोह की शुरुआत बैंक आँफ इंडिया गुवा के सामने से शुरू की गयी। यहां पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा एवं जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन के नेतृत्व में सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। गुवा बाजार में महागठबंधन के नेताओं ने भी स्वागत किया।

सांसद ने सेल गुवा निदेशक भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को आगामी विस चुनाव में भी महागठबंधन के प्रति विश्वास और समर्थन बनाये रखने की अपील की। साथ हीं कहा कि जगन्नाथपुर समेत पूरे झारखंड से भाजपा का सफाया करना है, तभी झारखंड का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें चुना है, उसे व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हर सुख-दु:ख में वे खड़ी रहेगी। सांसद ने उपस्थित रहिवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि रोजगार के मुद्दे पर वे बेहद गंभीर है।

मौके पर कपिलेश्वर दोगों, प्रेम सोनार, सुभाष दास, प्रशान्त चॉपिया, श्याम चॉपिया, तुडी सुरीन, मोताई सिद्धू, कृष्णा टोपणों, मांगता सुरीन, अर्जुन सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गुवा में अतिशबाजी कर पूरे शादी – विवाह की तरह क्षेत्र को आन्दोलित कर दिया। आदिवासी नृत्य ने चार चाँद लगा दिया। करीब डेढ़ बजे आगन्तुक सभी की वापसी सेल गुवा निदेशक भवन से गणतव्य स्थान की ओर हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *