प्रखंड कार्यालय में आकांक्षी ब्लॉक के तहत संपूर्णता अभियान का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। प्रखंड कार्यालय गोमियां में आकांक्षी ब्लॉक के तहत संपूर्णता अभियान का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर बोकारो के उप विकास आयुक्त मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय सभागार में 5 जुलाई को आकांक्षी ब्लाक के तहत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बोकारो के उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद सहित प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ प्रदीप कुमार महतो, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार विश्वकर्मा, नीति आयोग के तानिया कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान डीडीसी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति आयोग द्वारा गोमियां प्रखंड को आकांक्षी ब्लाक घोषित किया है। इसके तहत इस ब्लाक को उन्नत ब्लाक बनाना है। इसके लिए सभी को मिल जुलकर टीम भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्नत ब्लाक बनने के बाद जब बाहर से अधिकारी इस प्रखंड में आयेगें, तो देखने में यह लगे कि सचमुच यह एक उन्नत ब्लाक है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को आगे आना होगा और एक सशक्त ग्राम सभा के माध्यम से जरूरतमंद योजनाओं का चयन करना होगा। कहा कि जब तक धरातल पर चर्चा एवं एक्शन प्लान नहीं बनेगा, तब तक इस कार्य में हम सफल नहीं होंगे। पंचायतों में जो कार्य छूट रहा है, उसे योजना में शामिल करें और इन कार्यों में इंडिकेटर्स पर फोकस करना है।

डीडीसी ने बताया कि इसे आकांक्षी ब्लाक बनाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है, लेकिन कार्य को ठीक तरीके से करने एवं उसकी मॉनिटरिंग करने में दो महीने में हीं कार्य धरातल पर दिखने लगेगा।इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से भी आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय में लगे शिवरो का निरीक्षण किया तथा उन्होंने अपना रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (शुगर) स्तर की जांच करवाई।

मौके पर पेयजल विभाग के अभियंता शशि शेखर सिंह, सहायक अभियंता शाह, जेई रोहित कुमार, जय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बलराम मुखी, पशुपालन पदाधिकारी सुरेश कुमार, मुखिया शांति देवी, विनोद विश्वकर्मा, रामवृक्ष मुर्मू , रियाज अहमद, पंसस सुशीला देवी, धनेश्वरी देवी, विष्णु लाल सिंह सहित कई पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक मौजूद थे।

 85 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *