धूमधाम से मनाया गया भीम आर्मी का 9वां स्थापना दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला कमिटी की ओर से 21 जुलाई को बोकारो जिला के हद में अंम्बेडकर पार्क कथारा 4 नंबर में भीम आर्मी का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया।

यहां सदस्यता अभियान शुरू किया गया। अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास तथा संचालन वासुदेव बौद्ध ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आज़ाद समाज पार्टी झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रभुनाथ बौद्ध, संगठन सचिव मो. अयाजुद्दीन, छोटन राम उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ बौद्ध ने भीम आर्मी के मिशन के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का गठन वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तहसील के छुटमलपुर गांव से शुरूआत किया गया था, जो आज देश के हर प्रदेश, हर जिले में एक सशक्त संगठन के रूप में काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, महासचिव कमल सिंह वालिया, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज है। लगातार बहुजन महापुरुषों के विचार धारा पर चलकर संगठन आगे बढ रही है।

आज़ाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री अयाजुद्दीन ने कहा कि भीम आर्मी का अपना राजनीतिक संगठन आज़ाद समाज पार्टी का गठन झारखंड में हो चुकी है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा काफ़ी मेहनती और ईमानदार नेता हैं। लगातार प्रदेश के सभी मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

लगातार जिलों में पार्टी का गठन हो रहा है। जिसमें बहुजन समाज समर्थक बड़े तादाद में शामिल हो रहे हैं। आने वाले चुनाव में बिना आज़ाद समाज पार्टी के झारखंड में किसी भी पार्टी की सरकार नही बनेगी।

वही अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा कि भीम आर्मी बहुजनों, शोषित, पीड़ितों का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन बहुत जल्द जिला स्तर पर सारे एससी/एसटी के मामले व् अन्य मामले ज़िले के विभिन्न थानों में है लेकिन पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है।

इन सारे मामलों को लेकर जिला में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बचे हुए प्रखंडो में भीम आर्मी का गठन सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को लेकर गठन कर लिया जाएगा। कहा कि आज़ाद समाज पार्टी बोकारो जिला में बहुत जल्द गठन होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव जिला के सभी सीटो से उम्मीदवार लड़ाया जाएगा।

बताया कि आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना तथा सांसद चन्द्रशेखर का आगमन भी बोकारो जिला में होगा। इसके लिए गांव गांव घूम घूम कर सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मेघु दिगार, महासचिव बासुदेव बौद्ध, संगठन मंत्री सुखदेव रविदास, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष व् फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, गोमियां प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार, मानवेल जार्ज, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष पिन्टू कुमार, कैलाश महतो, इम्तियाज, कलीम, सराफत, नकुल रविदास, कैलाश महतो, सुखदेव, सुभाष, पिंटू, दिनेश, अनिकेत मंडल, शेखर कुमार, कुंवर रविदास, गोपाल रविदास, राजेश रविदास, गोविंद राम, राजन बौद्ध, सुरेंद्र बौद्ध आदि उपस्थित थे।

 58 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *