Advertisement

8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस!

मुंबई के 8 स्थानों पर 10 हजार नौसैनिकों ने लिया हिस्सा

मुश्ताक खान/मुंबई। मंगलवार को भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान द्वारा 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कमांड की इकाइयों ने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल (Protocol) का पालन करते हुए सुबह 07:00 बजे से 08:30 बजे तक योग शिविर किया।

भारतीय नौसेना पश्चिमी कमान के वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह (Vice Admiral Ajendra Bahadur Singh) ने इस शिविर का कमान संभाल राखी थी। एडमिरल सिंह के मार्ग दर्शन में दक्षिण मुंबई में आठ अलग-अलग स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। यह जानकारी कमान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मेहुल कार्णिक ने दी।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना पश्चिमी कमान के वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यहां हमेशा अपने कर्मियों और परिवारों को खेल, साहसिक और शारीरिक फिटनेस के मामले में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है। नौसेना कर्मियों ने विभिन्न खेल क्षेत्रों में सेवा और देश का नाम रौशन किया है।

एक अनुशासन के रूप में योग कमांड के द्वारा जहाज हो या धरती दैनिक अभ्यास किया जाता है। इसके अलावा, पिछले छह महीनों से मुंबई के एनओएफआरए और नेवी नगर (NOFRA and Navy Nagar of Mumbai) में योग कोचिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया की इससे पहले भी दक्षिण मुंबई में आठ अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा 19 और 30 मई 22 को भी आयोजित किया गया था।

आईडीवाई 22 से पहले के महीने में योग जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न इकाइयों द्वारा बैनर और स्टैंडियों का प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं, सेमिनार, कार्यशालाएं, व्याख्यान आयोजित करने जैसी गतिविधियां की गईं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर मुंबई, कारवार, गोवा, पोरबंदर और ओखा में विभिन्न नौसेना इकाइयों में आयोजित शिविरों में 10000 से अधिक नौसेना कर्मियों और रक्षा नागरिकों (परिवार के सदस्यों सहित) ने भाग लिया।

बताया जाता है कि नौसेना के जवानों द्वारा उच्च समुद्रों और विदेशी बंदरगाहों पर भी योग का अभ्यास किया जाता है। कमांड भर के नेवी  चिल्डड्रेन स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष योग सत्र भी आयोजित किए गए ताकि उनमें अनुशासन और कल्याण (Discipline and welfare) की भावना पैदा हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *