प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार (Jharkhand government) के घर-घर टीका, हर घर टीका अभियान के तहत दैनिक वेक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 के मैथान टुंगरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 14 दिसंबर को आयोजित वेक्सिनेशन शिविर में 80 लोगों को कोविड-19 का वेक्सिन लगाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य टीम में एएनएम लक्ष्मी कुमारी, गौरव कुमार, सहिया उषा देवी, सेविका मेनका देवी आदि ने वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग किया।
![]()












Leave a Reply