शहीद शक्तिनाथ महतो का 73वां जयंती आयोजित

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कोयलांचल के क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो का 73वां जयंती समारोह 2 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो में मनाया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी (Ajsu Party) फुसरो नगर समिति के द्वारा शहीद शक्तिनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प लेने के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, जिला संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, नगर सचिव मनोज कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, अशोक चौहान, नगर उपाध्यक्ष शंकर गिरी, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, आजसू छात्र संघ के फुसरो नगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, फुसरो नगर सचिव विक्की कुमार महतो, रोहित चौधरी, शिबू कुमार महतो, चीकू शर्मा सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 201 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *