फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बोकारो नगर (Bokaro Nagar) के समस्त समानित जनता की ओर से बोकारो के बिरसा चौक नया मोड़ (Birsa Chock New Turn) पर भारतीय संविधान का 71 वां संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता वरीय नेता देवानंद राम ने किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का महानतम एवं लिखित संविधान है। जिससे संपूर्ण भारत का विस्तार विकास हो रहा है। हमारा संविधान देश के सभी विभागों का संचालन सुचारु रुप से करता है। भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं मानव अधिकार द्वारा संपूर्ण भारतीय नागरिकों का संरक्षण होता है। पूरे देश में अपने नागरिकों के रहने जीने कमाने का अवसर प्रदान करता है। हमारा संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। सभा में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं दलित शोषित पिछड़ा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष आरती चौधरी जी ने प्रस्ताव रखा कि बोकारो जैसे बौद्धिक नगरी में एक पुस्तकालय का निर्माण होना चाहिए। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाए। साथ ही संविधान को पाठ्यक्रम में अवश्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। उनके विचारों से सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई तथा एक स्वर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय के निर्माण की मांग रखी। इस सभा में डॉक्टर एस के रवि, आरती चौधरी, कृष्ण दयाल सिंह, हरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सुशील रैना, रामबाबू, रोहित, राजेंद्र, मानिक चंद्र, राजन कुमार महतो, गीता, सुनीता, रीना आजाद, समाजवादी पार्टी के हरेंद्र कुमार, राम मिलन, संजय, भीम लाल गोराई, महानंद, हीरालाल, पुष्पा महतो आदि दर्जनों लोग शामिल थे।
![]()












Leave a Reply