पेटरवार में मनाई गई शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) द्वारा बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार स्थित गोमियां विधानसभा प्रधान कार्यालय में 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती सादगी से मनाई गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो ने की।

यहां आगंतुक प्रतिनिधियों ने कहा कि शहीद निर्मल महतो हमेशा झारखंड के दबे, कुचले लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके बलिदान को अमर रखने व उनके विचारों को अमल में लाने का संकल्प को दोहराया गया।

मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य राधानाथ सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, प्रकाश कुमार महतो, नागेश्वर करमाली, महानंद मुर्मू, शिवचरण महतो, कपिल महतो, कृष्णा महतो, रवीन्द्र महतो, दशरथ मांझी, जीतन मांझी, आदि।

लक्ष्मण महतो, राधेश्याम महतो, संजय घांसी, ब्रशलाल टुडू, मंटू महतो, पिंकी देवी, सतुलाल ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, बिपिन किस्कु, महेश्वर मांझी, सुकर हेंब्रम आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 176 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *