Advertisement

62 वर्ष के लोहाना का 31वां जन्मदिवस मना

जरूरतमंदों की उम्मीद हैं लोहाना

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। चेंबूर कैंप के एसईओ, समाजसेवक और जनहित के लिए काम करने वाले रमेश लोहाना (Ramesh Lohana) को पता ही नहीं चला की वे कब 62 वर्ष के हो गए। 62 वर्ष के लोहाना का 31वां जन्मदिवस 27 अक्टूबर को मनाया गया। बुधवार की रात जब लोहाना के दोस्तों ने कई अदद केक लेकर उनके ऑफिस में पहुंचे तो उन्हें याद आया कि आज उनका जन्मदिन है। दरअसल लोहाना जरूरतमंदों के उम्मीदों की एक कड़ी हैं।

एसईओ (विशेष कार्यकारी अधिकारी ) रमेश लोहाना के जन्मदिन पर विभिन्न पूण्य कार्यों को अंजाम दिया गया। बहरहाल 27 अक्टूबर 1959 को लोहाना का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुवा था। 62 वर्ष के लोहाना का 31 वां जन्मदिवस बुधवार को मनाया गया। लोहना के अनुसार पिछले 31 वर्षों तक उन्हें पता ही नहीं था की उनकी जन्म तिथि क्या है।

बताया जाता है की करीब 31 साल पहले उनके ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल के समय इस बात का पता चला। तब से उनके बच्चों की जिद पर जन्मदिवस मनना शुरू हुआ। इस तरह लोहना 31 वर्षों तक जन्म दिन नहीं मनाया। लेकिन पिछले 31 वर्षो से वे अपना जन्मदिन सभी से साझा करते हैं।

किस्मत के धनी एसईओ रमेश लोहाना दूसरों के दुख सुख के साथी हैं। ऊंची सोंच रखने वाले लोहाना का दिनचर्या की शुरूआत कबूतरों को दाना खिलाने से होती है। इसके बाद ही पूजा अर्चना व अन्य कार्य करते हैं। लोहाना की शाम भी काफी दिलचस्प होती है। चेंबूर कैंप के पुज्य गरीब भाजी पाला पंचायत के अध्यक्ष लोहाना के कार्यालय में हर शाम उनके बल मित्रों का जुटान होता है।

उनके बाल मित्रों में हर वर्ग के बच्चे हैं, जो हर शाम लोहाना से कैटबरी वसूलते हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति भाजी पाला पंचायत के सदस्यों की भी है। इस पंचायत के अधिकांश लोग दिनभर का दुख सुख उन्हें सुनते हैं। धार्मिक विचारों के स्वामी रमेश लोहाना आराध्य देव झूलेलाल व हनुमान भक्त हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *