Advertisement

कांग्रेस में शामिल हुए 600 कार्यकर्ता

नसीम खान ने किया सभी को सम्मानित

मुश्ताक खान /मुंबई। बोईसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों और समुदायों के करीब 600 से अधिक लोग सार्वजनिक रूप से पूर्व मंत्री मो. आरिफ (नसीम) खान (Mohammad Arif Nasim khan) के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों को पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा केंद्र सरकार की हिटलर शाही नीतियों से त्रस्त बोईसर विधानसभा की जनता अब दूसरे दलों को छोड़ कर कांग्रेस को अधिक पसंद करने लगे हैं। इस कड़ी में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान के नेतृत्व में वसई विरार जिले के बोईसर विधानसभा तालुका में विभिन्न समुदायों के 600 से अधिक लोग सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

वसई विरार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओ’नील अल्मीडा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, बोइसर विधानसभा अध्यक्ष शहजाद मलिक, कार्यकारी अध्यक्ष निसार अंसारी महिला तालुका अध्यक्ष आलिया खान, कार्यकारी अध्यक्ष रिजवाना खान, महासचिव मकसूद मनियार और महाराष्ट्र एनएसयूआई महासचिव संदीप पांडे, साहिल खान के आलावा हजारो कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *