Advertisement

प्रशिक्षण प्राप्त 52 महिलाओ को मिला सिलाई मशीन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block)

के हद मे साड़म स्थित संचालित जीवन ज्योति जन कल्याण केंद्र कार्यालय में प्रशिक्षण (Training) प्राप्त 52 महिलाओ के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को जीवन ज्योति केंद्र के सचिव सूरज कुमार यादव, वार्ड सदस्य अर्जुन प्रजापति ने संयुक्त रूप से हजारी पंचायत के खुदगढ़ा नाई बस्ती के निःशुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कुल 52 लाभर्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया।

कार्यक्रम (Program) को सम्बोधित करते हुए सचिव यादव ने कहा कि ओएनजीसी बोकारो गोमियां क्षेत्र को निःसहाय गरीब मजदूर वर्ग के महिलाओं को सशक्त कर रोजगार के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान हो। आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ओएनजीसी के सौजन्य से हमारी समाजिक संस्था जीवन ज्योति जन कल्याण केंद्र गोमियां की ओर से लगातार इस तरह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है।

मौके पर अनन्तलाल प्रजापति, विजय प्रजापति, शंकर प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, विनोद प्रजापति, गोपाल प्रजापति, रंजीत प्रजापति, रितेश प्रजापति, निखिल प्रजापति लाभार्थी कांति देवी, आशा देवी, सविता देवी, सोनम प्रजापति, कौशल्या देवी, मीना, राधा, रीना, पूजा, अलखु, निकिता, गायत्री, पिंकी, नेहा, ममता समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *