Advertisement

चार पहिया वाहन और 2 बाइक की भिड़ंत में 5 घायल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो थाना क्षेत्र (Bermo Police Area) के फुसरो बाजार में 22 जून को चार पहिया वाहन और दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों का इलाज केंद्रीय अस्पताल ढोरी में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार फुसरो बाजार में चार पहिया वाहन (कार) क्रमांक-JH09AZ/8839 और दो बाइक की टक्कर में 2 महिला और 3 युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि इस सड़क हादसे में केंद्रीय अस्पताल ढोरी सह सेंट्रल कॉलोनी मकोली निवासी 52 वर्षीय झूना कामीन, 26 वर्षीय सरवन कुमार और रवि कुमार सहित दो अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

स्थानीय स्थानीय रहिवासियों तथा व्यवसायियों ने केंद्रीय अस्पताल (Central Hospital) ढोरी घायलों को इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सक डॉक्टर सदाब और राहुल रंजन द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जाता है कि सड़क हादसे में शामिल वाहनों को सूचना के बाद बेरमो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर थाना ले गई और जांच में जुट गई। दुर्घटना में दो घायलों की जानकारी स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि घायल झूना कामीन केंद्रीय अस्पताल ढोरी में कुक के पद पर कार्यरत हैं।

सेंट्रल कॉलोनी से झूना कामीन को उनके परिवार वाले द्वारा बाइक से केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाने के क्रम में उक्त घटना घटी। देखते ही देखते काफी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *