Advertisement

ढोरी में छापेमारी में 46.570 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक‌ के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे रानी बाग फुसरो मेन रोड के समीप अवैध कोयला की छापेमारी की गयी। छापेमारी मे 46.570 टन चोरी का कच्चा कोयला जब्त किया गया, जिसे जेसीबी से ट्रेक्टर मे लोड कर अमलो रेलवे साइडिंग क्रेशर मे अनलोड किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त छापेमारी मे बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद एवं सहयोगी दल, सीआईएसएफ बी कम्पनी इंचार्ज पी. के. सिंह, सीआईएसएफ‌ क्राइम से प्रताप सिंह एवं क्वीक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) से सहायक अवर निरीक्षक महेश राम, कांस्टेबल विक्रम सिंह, सीसीएल के अमलो साइडिंग इंचार्ज डी.जे.बारिक, जय शंकर, एरिया सुरक्षा इंचार्ज शिलचंद, हवलदार कृपाल सिंह, हवलदार अनाम वारिश, मानिक दिगार, शंकर दास, मुकेश कुमार शर्मा, होम गार्ड जवान जितेन्द्र रजक, मो. जिलानी, सुधीर कुमार महतो, जतिन कुमार महतो, अशोक कुमार मरांडी, महिला जवान अनीता कुमारी, रीता कुमारी, गुड़िया कुमारी, देवंती कुमारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *