ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की आज होगी वतन वापसी

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग व बोकारो जिले के सभी 44 मजदूरो की 26 दिसंबर की सुबह वतन वापसी होगी। वतन वापसी के लिए सुबह 10:50 बजे सभी मजदूर ताजिकिस्तान से उड़ान भरेंगे और 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगे।

वापसी को लेकर परिजनो में खुशी का माहौल हैं। बताते चलें कि, दलालो के चक्कर में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर सभी 44 मजदूरो को ताजिकिस्तान पहुंचा दिया गया था। समय पर तनख्वाह नहीं मिलने से खाने पीने में हो रही परेशानी की जानकारी मजदूरों ने एजेंट को मोबाइल पर देने की कोशिश की।

एजेंट मजदूरों का कॉल कभी रिसीव नहीं करता था। जिससे हार कर मजदूरों ने प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली के माध्यम से ताजिकिस्तान से घर वापसी कराने की गुहार लगाई।

सिकन्दर अली ने मामले में तत्परता दिखाते हुए अपने प्रवासी वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से सारे मिडिया एवं क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी।इससे तमाम जनप्रतिनिधि एवं मंत्री द्वारा उनके घर वापसी के लिए हरसंभव उपाय कर उनकी वापसी एवं बकाया वेतन दिलाने का प्रयास किया गया। तभी मजदूरो का बकाया राशि का भुगतान हो पायी।

इस मामले को लेकर प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकन्दर अली का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है जब काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं। वहां पर कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार वतन वापसी करनेवाले मजदूरो में हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ के खरना निवासी तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजु, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, गोविंदपुर निवासी बालेश्वर महतो, आदि।

आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल, तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह, आदि।

गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के अडवारा निवासी संतोष महतो, सरिया प्रखंड के लुतयानो के तेजो महतो, चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो के सोहन महतो, आदि।

गिरि महतो, डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो,
बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा के मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो, तथा बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया शामिल हैं।

 178 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *