Advertisement

जारंगडीह उत्तरी में 40 व् बोड़िया उत्तरी में 100 लोगों को लगा टीका

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत तथा बोड़िया उत्तरी पंचायत में 12 दिसंबर को जगह-जगह लोगों का टिकाकरण किया गया। जिसमें जारंगडीह उत्तरी में 40 व् बोडिया उत्तरी में 100 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह उत्तरी पंचायत के ढोरी माता तीर्थालय के प्रांगण में आसपास कॉलोनीयों से आए कुल 40 व्यक्तियों का प्रथम एवं दूसरा डोज का टीका केंद्र की एएनएम महिमा पाल, एमपीडब्ल्यू रंजीत कुमार, सहिया बेबी देवी के द्वारा लगाया गया।

इस कार्य में यहां स्थानीय मुखिया मो.इम्तियाज का सराहनीय योगदान रहा। वहीं बोड़िया उत्तरी पंचायत के राजेंद्र नगर, गायत्री कॉलोनी, रशियन कॉलोनी आदि में 100 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया।

वैक्सीनेशन के दौरान सहयोगी के रूप में पंचायत की मुखिया तुलिया देवी, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी, पीडीएस डीलर यमुना यादव, बैद्यनाथ प्रसाद, आगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जलसहिया से सीता देवी, श्रुति रानी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *