श्रमिक नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह की मनायी गयी 34वीं पुण्यतिथि

ईश्वरी बाबू समाज सेवा में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते थे-वेदव्यास चौबे

शिक्षा से ही सभ्य समाज का होता है निर्माण-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 34वां पुण्यतिथि उनके पुत्र अजय कुमार सिंह के कथारा चार नंबर स्थित आवासीय कार्यालय पर 27 मई को मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ स्व. सिंह की पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गयी।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेदव्यास चौबे ने कहा कि दिवंगत ईश्वरी बाबू क्षेत्र में हमेशा हर सामाजिक कार्यों में बड़ी भूमिका का निर्वाह करते थे। समाज को हमेशा सही दिशा देने का कार्य किये है। ट्रेड यूनियन में इन्होंने ईमानदारी के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक संगठन उनके कुशल व्यवहार, मृदु भाषी स्वभाव होने के कारण कायल रहते थे। सामाजिक, धार्मिक तथा ट्रेड यूनियन में उनकी भूमिका क्षेत्र में अजर अमर है। हर वर्ग, हर क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा एक अभिभावक की तरह होती थी। आज तक उनकी कमी हम सभी महसूस करते हैं। उनकी कीर्ति अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती है।

श्रमिक नेता एवं स्वर्गीय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह ने कहा कि पिता से मिली प्रेरणा सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि पिता का सपना शिक्षा को बढ़ावा देकर सभ्य तथा मजबूत समाज का निर्माण हो हमेशा उनकी सोच रहती थी। शिक्षा के लिए कई स्कूल के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया था।

कहा कि उनके पिता अपने पैतृक गांव से लेकर कथारा में भी शिक्षा को लेकर स्कूल का निर्माण एवं व्यवस्था में बड़ी भूमिका का निर्वाह किए थे। पैतृक गांव में अपनी निजी जमीन को सरकार के खाते में दान में देकर स्कूल का निर्माण करवाया था। उक्त स्कूल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह के कर कमलो द्वारा संपन्न हो सका था।

उन्होंने कहा कि पिता से मिली प्रेरणा उन्हें अच्छे कार्यों को करने के लिए आत्म बल को मजबूती प्रदान करता है। वे सदैव उनके मार्गदर्शन पर चलकर दबे, कुचले तथा असहाय का आवाज बना पसंद करते है। कहा कि मुझे लगता है इसकी प्रेरणा कहीं ना कहीं मेरे पिता के आदर्श में से एक है।

सिंह ने कहा कि पिता तो आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी कीर्ति मेरे परिवार का सम्मान लगातार बढ़ाता रहा है। जो मेरे परिवार के लिए गौरव की बात है। उसे कायम रखना हर हाल में हमारा प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्व. ईश्वरी सिंह के ज्येष्ठ पुत्र राम तपस्या सिंह, कनिष्ट पुत्र विजय कुमार सिंह, पौत्र स्वयं सिंह, पुत्रवधू ममता देवी, अर्चना सिंह, ममता सिंह, पौत्री शगुन सिंह सहित वेदव्यास चौबे, पंडित गुप्तेश्वर पांडेय, आशीष चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, बीएन तिवारी, आदि।

सी एस प्रसाद, प्रमोद यादव, हेमंत कुमार, कपिल यादव, सुबीर रॉय, सूर्यकांत त्रिपाठी, रवि सिंह, तपेश्वर चौहान, अरुण सिंह, रंजीत कुमार सिंह, महमूद अंसारी, नसीम अख्तर, हरिहर चौहान, झाकस नोनिया, अर्जुन चौहान, देवाशीष आस, संतोष सिंह, सुजीत मिश्रा, महिला नेत्री सविता सिन्हा, अर्जुन करमाली, गंगा राम शामिल थे।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के अंत में दिवंगत सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह तथा पुत्रवधू अर्चना सिंह द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा की छात्रा दीपिका कुमारी के बारहवीं साइंस संकाय में बोकारो जिला में टॉपर होने पर सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

 116 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *