अंगवाली एवं पिछरी में 320 वरीय नागरिकों का हुआ वेक्सिनेशन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। मेक्रोप्लान कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 24 मार्च को पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी एवं पिछरी उत्तरी, दक्षिणी पंचायतों में साठ वर्ष से अधिक उम्र वाले 320 वरीय नागरिकों को कोरोना का वेक्सीन लगाया गया।
जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत में एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) एवं माधुरी कुमारी द्वारा अस्सी लोगों को वेक्सिनेशन किया गया। अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुवा में एएनएम सुमन कुमारी ने अस्सी लोगों को पिछरी उत्तरी पंचायत में एक सौ तथा दक्षिणी पंचायत में साठ लोगों को एएनएम संजीता कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी द्वारा वेक्सिनेशन किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अल्वेल केरकेट्टा ने अन्य चिकित्सक डॉ ऋचा कुमारी एवं डॉ विनम्र कुमार के साथ सभी शिविरों का निरीक्षण किया। केंद्रों में पंसस दामोदर स्वरूप, वीरेंद्र महतो, मुखिया अनिता सोरेन, सीएचओ शीला कुमारी, नीलिमा कुजूर, अमित महतो, दिनेश कुमार, राजकुमार मिश्रा, पंकज महतो, रामप्रसाद महतो, अनुराधा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी, सुकरमुनि, उषा देवी, उर्वसी मिश्रा, संजू देवी, अनिता देवी, सहिया में किरण देवी, सुमित्रा देवी, उषा देवी तथा सहिया को- ऑर्डीनेटर में समरी देवी, इनायत हुसैन, रियाज अहमद, सुरेश रविदास, जुगल रजवार आदि ने सहयोग किया।

 345 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *