मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मज़दूर

सोशल मीडिया के ज़रिये वतन वापसी की लगायी गुहार

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिला से ताल्लुक रखने वाले 30 मजदूरों ने मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के बेंटोंग से अपने वतन वापसी की गुहार लगाई हैं। प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार (Indian government) व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है।

पीड़ित मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि कंपनी की ओर से पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। बता दें, कि यह कोई पहला मौका नही है, जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते रहे हैं।

पूर्व में पश्चिमी अफ्रीका के माली में 33 मजदूरों के फंसे होने के मामले सामने आए थे। पिछले तीन वर्ष पूर्व 30 जनवरी 2019 को बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के तिसकोपी निवासी बासुदेव महतो और चैन्नई के एजेंट शिवम द्वारा तीन साल के एग्रीमेंट पर लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर भेज दिया गया।

तीन साल का एग्रीमेंट वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुका हैं। सभी मजदूरो का वीजा भी खत्म होने की वजह से मजदूर गुलाम की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं। सभी मजदूरों ने बकाया राशि दिलाकर वापसी की गुहार लगायी हैं।

वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर विदेशो में भेज देते हैं।

वे विदेश जाकर फंस जाते हैं।ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि फंसे मजदूरो में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के जगलाल महतो (चानो), गोबिन्द महतो (चानो), चेतलाल महतो (चानो), भुनेश्वर महतो (चानो), मनोज महतो (चानो), लीलो महतो (चानो), सुरेश महतो (मंगरो), गिरघारी महतो (रखवा), प्रकाश कुमार महतो (भेलवरा), तिलेश्वर महतो (सपमरवां), आदि।

प्रदीप कुमार महतो (टुटकी), बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड के रोहित महतो (तिसकोपी), प्रेमलाल महतो (तिसकोपी), दशरथ महतो (तिसकोपी), केशु महतो (तिसकोपी), बासुदेव महतो (तिसकोपी), विश्वनाथ महतो (तिसकोपी), पुनीत महतो (बडकी सीधाबारा), प्रेमचंद महतो (छोटकी सीधाबारा), टुकामन महतो (चिलगो), बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के दुलारचंद महतो (महुवाटांड),आदि।

भुनेश्वर कमार (महुवाटांड) झरी कमार (महुवाटांड), गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के बिनोद कुमार महतो (खेतको), बासुदेव महतो (खेतको), रामेश्वर महतो (खेतको), बुधन महतो (खेतको), गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बुधदेव प्रसाद (मंगलुअहरा), देवानंद महतो (सेवाटांड) तथा बिनोद महतो (घुटवाली) शामिल हैं।

 390 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *