प्रहरी संवाददाता/मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के 23वें स्थापना दिवस पर साहित्य, कला एवं सांस्कृति विभाग मुंबई की अध्यक्षा देवयानी बेंद्रे (Devyani bendre) ने इस क्षेत्र से जुड़े 23 विभूतियों को बांद्रा पश्चिम के खार दांडा स्थित अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
इस अवसर पर कला, साहित्य एवं सांस्कृति क्षेत्र से जुड़े गणमान्यों ने अपने विचार रखे। महाराष्ट्र प्रदेश (Maharashtra State) अध्यक्ष बाबा साहेब पाटील के नेतृत्व वाली राकांपा के संस्थापक सदस्य एडवर्ड स्वामी ने कहा कि देवयानी बेंद्रे संगीत के मंच से लेकर राजनैतिक मंचों पर कामयाब कलाकार हैं, उन्होंने बधाई भी दी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य मुंबई कि लोकप्रिय समाजसेविका- गायिका और साहित्य, कला एवं सांस्कृति विभाग की मुंबई अध्यक्षा देवयानी बेंद्रे ने पार्टी के 23वें स्थापना दिवस पर 23 विभूतियों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राकांपा की शिर्ष नेत्री व गायिका देवयानी बेंद्रे के संगीत गुरू भी आर्शिवाद देने पहुंचे थे।

इनमें मोहम्मद ताहीर शेख (सैनी घराना, तानसेन), आमीर शेख (गुरू बंधू), तुषार कुलकर्णी, राकांपा के संस्थापक सदस्य सिद्दीक शेख के अलावा अब्दुल सत्तार शेख (वाइस ऑफ रफी) के नाम से पहचाने जाते हैं। राकांपा के स्थापना दिवस पर जीन विभूतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया उनमें म्युजिशियन प्रकाश पगारे (कांच वादक), आदि।
प्रशांत कदम, संगीता मोहिते, कविता गायकवाड, राजेश सावंत और टॉप डांसर मनीषा आदि का समावेश है। पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय बच्चों का विशेष खयाल रखा गया।
इस अवसर पर फल का वितरण व महाभोज की व्यावस्था भी देवयानी बेंद्रे द्वारा किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश मकवानाल, रमिला मकवाना, सुनील राजगुरु व बा आदि ने अहम भूमिका निभाई।
![]()












Leave a Reply