Advertisement

किसान की दो एकड़ भूमि में लगाये गये 224 आम के पौधे

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार (State government) के महत्वकांक्षी बिरसा आम बागवानी योजना के तहत 4 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के उत्तरी भाग के दो एकड़ भूमि में 224 आम के पौधे भूमि रैयत एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से लगाये गए।

उक्त भूमि गांव के किसान परशुराम महतो की है। जिसने मनरेगा के तहत उक्त योजना में शामिल होने की स्वीकृति दिया है।

पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सह समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, वार्ड सदस्य सुरेश रविदास, किसान परिवार के राजेंद्र महतो, बसंत रविदास, जुगल रजवार, बैजनाथ साव, बिनोद नायक आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *