Advertisement

सीसीएल की स्वास्थ्य शिविर में 17 ग्रामीणों का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 4 जून को सीसीएल की सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी (Central Hospital Dhori) द्वारा सीएसआर (CSR) मद से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 17 ग्रामीण रोगियों का ईलाज किया गया। केंद्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ अभिमन्यु साकेत द्वारा ग्रामीण रोगियों का इलाज किया गया।

इस अवसर पर शिविर में उपस्थित सेन्ट्रल हॉस्पिटल ढोरी के फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद एवं आया सावित्री देवी ने रोगियों के बीच दवा का वितरण किया।

मौके पर अन्य कर्मी सूदन लोहार, अफरोज आलम ने सहयोग किया। आयोजन को सफल बनाने में नवनिर्वाचित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अमित कुमार मिश्रा, गौरव कपरदार, निताई रजवार आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *