Advertisement

 राज्य स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की 145 वी जयंती मनी

भगवान बिरसा मुंडा की 145 वी जयंती मनी

फिरोज आलम जैनामोड़(बोकारो)। नया मोड़ (New twist) स्थित बिरसा मुंडा (Birsa Munda) चौक में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 145 वी जयंती मनाई गई। आज ही के दिन झारखंड राज्य अलग हुआ था The state of jharkhand separated  का 20 वां स्थापना दिवस भी मनाया गया।
समारोह नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की स्टेचू के सामने मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बताया कि आज का दिन झारखंड वासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन के रूप में मनाए जाते हैं। झारखंड राज्य का 20 वां स्थापना दिवस बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें याद किया जाता है। महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि झारखंड वासियों को इससे अधिक खुशी नहीं मिल सकती। 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य बिहार से अलग हुआ और सशक्त राज्य बना। आज के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाया जा रहा है। समाजसेवी अयूब अंसारी सरना धर्म कोड की मान्यता हेतु आदिवासी सिंगल अभियान एएसए बोकारो जिला द्वारा एक रथ निकाला जिसमें भारत सरकार 30 नवंबर तक सरना धर्म कोड की मान्यता की घोषणा करें अन्यथा 6 दिसंबर से राष्ट्रव्यापी रेल रोड चक्का जाम किया जाएगा। यह बातें केंद्रीय संयोजक हराधन मरांडी, देवनारायण मुर्मू, करमचंद हांसदा, आनंद टूडू, सुखदेव मुर्मू, सुखदा किस्कू आदि दर्जनों लोगों ने इस बात की पुष्टि की। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के संरक्षक गुलाब चंद्र, जिला परिषद सदस्य सुनीता टूडू के साथ अनेक संगठनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *