Advertisement

चार पंचायतों के 1410 रहिवासियों को लगा वैक्सीन, 60 वापस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी (CHC) द्वारा 8 अक्टूबर को चार पंचायतों में 1410 लोगों को प्रथम एवं दूसरा डोज का वैक्सीन लगाया गया। जबकि 60 वैक्सीन वापस कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार सीएचसी द्वारा चलकरी उत्तरी पंचायत में 400, दक्षिणी पंचायत में 350, पिछरी उत्तरी पंचायत में 400, दक्षिणी पंचायत में 260 वैक्सीन रहिवासियों को लगाया गया।

बताया जाता है कि कुल 1470 वैक्सीन आवंटित किया गया था, जिसमे 60 सीएचसी वापस हुआ। टीम में एएनएम माधुरी कुमारी, धान लूसी, सिटी मुनि सहित सहिया, एमपीडब्लू, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, समाजसेवी आदि अपने अपने पंचायतों में सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *