धूमधाम से मनाया गया ठाकुर अनुकूलचन्द्र का 137वां जन्मोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह के सावित्री कॉलोनी स्थित सत्संग आश्रम में 12 सितंबर को ठाकुर अनुकूल चंद्र की 137वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी।

जानकारी के अनुसार अनुष्ठान की शुरुआत प्रात: पांच बजे मंगल आरती तथा उषा भजन- कीर्तन से की गयी। वहीं ठाकुर अनुकूल चन्द्रजी महाराज को समर्पित समवेत प्रार्थना सात बजे, रास्वा कृष्टी पताका उत्तोलन आठ बजे, कलश स्थापना के बाद दस बजे ठाकुरजी को भोग अर्पित किया गया।

इसके बाद ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित ठाकुर के अनुयायियों ने जयकारा लगाया। इसके पश्चात दोपहर बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर कमिटि के माखन लाल सिंह, गणेश लोहार, विजय कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह सहित गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, मनोज तिवारी, नकुल सिंह के अलावा भुवनेश्वर रजवार, मोती राम महतो, देव दास गोराई, पल्लो साध्या, मीना देवी, बैजंती कुमारी, द्रौपदी देवी, सुमीता देवी, आदि।

खीरू देवी, कविता नायक, सांतना ठाकुर, अमित चटर्जी, लक्ष्मण कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ठाकुर के भक्त शामिल हुए। यहाँ भजन-कीर्तन मंडली द्वारा दिन भर भक्ति गीतों में श्रद्धालू रमे- झूमते दिखे। समापन संध्या आरती, धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

 68 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *