Advertisement

रेलवे साइडिंग तालाब के पास से 13 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा के तालाब के पास सीसीएल के सुरक्षाकर्मी और सीआईएसएफ क्यूआर टीम के संयुक्त छापेमारी मे 13 टन कच्चा कोयला को जब्त किया गया।

जब्त कोयला को कांटा करा कर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के पांच नंबर क्रेशर में गिराया गया। छापेमारी का नेतृत्व सुरक्षा पदाधिकारी ढोरी क्षेत्र सीताराम युके, उमाशंकर महतो, साइडिंग इंचार्ज जय शंकर, सीआईएसएफ क्राइम इंस्पेक्टर राजीव रंजन, आर्थिक पी. सिंह कर रहे थे, जबकि छापेमारी में उपरोक्त के अलावा अनाम वारिस, मानिक दीवार, धनेश राम, भोला मिश्रा, रंजीत राम, जितेंद्र रजक आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *