Advertisement

गुवा एवं किरीबुरू में भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि मनाया गया

बिरसा मुंडा की कुर्बानी के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण-विपीन कुमार गिरी

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि पर पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhjm district)  के हद में गुवा स्थित सेल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी द्वारा किया गया।

सीजीएम गिरी की अध्यक्षता में गुवा के दर्जनों महिला पुरुष एवं समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर यहां माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गुवा एवं किरीबुरू में भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक गिरि (General manager Giri) ने कहा कि बिरसा मुंडा अंधविश्वास से लड़े एवं ‘धरती आबा’ कहलाए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने युवावस्था में ही महसूस किया था कि आदिवासी समाज अंधविश्वासों और आस्था की कुरीतियों के शिकंजे में कैद है।

सामाजिक कुरीतियों के कारण ही आदिवासी समाज अज्ञानता का शिकार है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के कुर्बानी के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है। उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। भगवान बिरसा मुंडा की 122 वीं पुण्यतिथ 9 जून को गुवा स्थित बिरसा स्मारक पर मनाया गया।

मौके पर मुखिया चांदमुनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, पूर्व मुखिया कापलेश्वर दोगो, दिलाबाग सिंह, दुचा टोप्पो, प्रीतम गोच्छाइत, रितेश प्रसाद, अर्जुन बुकरू, वर्षा सुरीन, शीतल सिंह, कार्तिक किसान, जमुना पिंगुवा, रजनी लकड़ा, आदि।

समाजसेवी सुदीप सिंकू, पुजारी सुशील पूर्ति, वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति, संगीता नायक, जगमोहन पूर्ति, लंका पूर्ति, विरसिंह पूर्ति, प्रकाश चंद, डॉ सीके मंडल, नरेश दास, मन मोहन चौबे ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फुल माला अर्पित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *